FIR के बाद विधायक रविंद्र सिंह भाटी की बढ़ी मुश्किलें

Date:

बाड़मेर की शिव विधानसभा सीट से विधायक रविंद्र सिंह भाटी और प्रसिद्ध लोक गायक छोटू सिंह रावणा के बीच सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद अब गंभीर हो गया है। विवाद के बाद रावणा ने पुलिस में लिखित शिकायत देकर भाटी समेत पांच अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी, जिसके चलते पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है, जो अब सीबीआई और सीआईडी को सौंपी गई है।

दरअसल, यह पूरा विवाद सोशल मीडिया पर एक टिप्पणी से शुरू हुआ। कुछ समय पहले एक बच्चे ने पोस्ट के जरिए भाटी से मिलने की इच्छा जताई थी। इस पर छोटू सिंह रावणा ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि “अगर आप रील स्टार होते तो कई नेता खुद मिलने आ जाते।” इसी टिप्पणी के बाद मामला बढ़ गया।

रावणा का आरोप है कि उसी रात करीब 11 बजे विधायक भाटी ने उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने यह भी कहा कि भाटी ने फोन पर पहले भी छोड़ने की बात कहते हुए इस बार सावधान रहने को कहा। इसके बाद बुधवार को रावणा अपने समाज के लोगों के साथ थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच सीआईडी-सीबी को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच चुनाव के समय से ही बयानबाजी चल रही थी, लेकिन इस बार विवाद ज्यादा बढ़ गया है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

ट्रेंडिंग

संबंधित लेख
संबंधित

राजस्थान Weather Update: 16 जुलाई से सक्रिय होगा मानसून, जानें ताजा पूर्वानुमान

राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई...