मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुकुट मुखारविन्द मंदिर में किया अभिषेक, श्रीनाथजी मंदिर में भी की पूजा-अर्चना

Date:

पूंछरी का लौठा पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन, गोवर्धन पूजा कर लिया आशीर्वाद

  • प्रदेश और प्रदेशावासियों के सुख-समृद्धि
  • खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की
  • श्रद्धालुओं से की रामा-श्यामा, दीपोत्सव की दीं शुभकामनाएं

डीग/भरतपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज भरतपुर संभाग के डीग जिले स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पूंछरी स्थित मुकुट मुखारविन्द मंदिर में दर्शन किए। यहां उन्होंने मंदिर में भगवान के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा में शामिल होकर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में अन्नकूट की प्रसादी भी ग्रहण की।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री पैदल ही श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से दिवाली की रामा-श्यामा की और दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की।


खनिज ब्लॉकों की नीलामी और संचालन में देश भर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान रहा


मुख्यमंत्री का पूंछरी का लौठा दौरा धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह करीब 9:15 बजे पूंछरी हेलीपैड पहुंचे। इसके बाद वे मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर डीग जिले के पूंछरी का लौठा  उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना और अभिषेक कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।

श्रीनाथजी मंदिर में की पूजा-अर्चना

पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का विशेष महत्व

गोवर्धन पूजा का हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों की रक्षा के लिए अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाया था। इसी प्रसंग की याद में गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है।

इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग अर्पित किया जाता है। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन होते हैं। श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का महत्वपूर्ण स्थल है पूंछरी का लौठा

पूंछरी का लौठा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर स्थित राजस्थान का प्रमुख धार्मिक स्थल है। गोवर्धन की 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा में राजस्थान की सीमा का हिस्सा भी शामिल है। इस मार्ग पर श्रीनाथजी मंदिर, पूंछरी का लौठा और मुकुट मुखारविंद जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं।

हर साल देश के अलग-अलग हिस्सों से लाखों श्रद्धालु गोवर्धन परिक्रमा के लिए पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का यहां पहुंचना धार्मिक आस्था और प्रदेश की खुशहाली की कामना से जुड़ा रहा।

इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक बहादुर सिंह कोली, शैलेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

ट्रेंडिंग

संबंधित लेख
संबंधित

तमिलनाडु सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को दी बड़ी राहत

पिता बनने पर कर्मचारियों को मिलेगी पंद्रह दिन की...

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने नागरिकों से किया संवाद, विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

झोटवाड़ा में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का आत्मीय जनसंवाद, पदाधिकारियों...

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई

खनिज ब्लॉकों की नीलामी और संचालन में देश भर...