बसेड़ी थाना पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार

Date:

धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय जयपुर और भरतपुर रेंज के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के अवैध देशी कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पहले मामले में शाहिद खान (38), निवासी टीचर कॉलोनी बसेड़ी, को बयाना रोड पर संदिग्ध हालत में बैठा पाया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के पास हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरी कार्रवाई में मुकेश सिंह (46), निवासी रतनपुर, को रामपुर पुलिया के पास पकड़ा गया। उसके पास से भी एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में वह भी हथियार रखने का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके चलते उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 14 अन्य व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

यह पूरी कार्रवाई आईजी भरतपुर रेंज और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और वृत्ताधिकारी की निगरानी में बसेड़ी थाना प्रभारी बालकृष्ण चौधरी के नेतृत्व में की गई ।

थाना प्रभारी बालकृष्ण चौधरी का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

ट्रेंडिंग

संबंधित लेख
संबंधित

राजस्थान Weather Update: 16 जुलाई से सक्रिय होगा मानसून, जानें ताजा पूर्वानुमान

राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई...