‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का भव्य आयोजन

0
24

सेवा ज्योति यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल

  • जयपुर में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन
  • CM भजनलाल ने मशाल जलाकर रवाना की यात्रा
  • सेवा ज्योति यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल
  • CM ने दिलाई विकसित भारत निर्माण की शपथ
  • PM मोदी के संबोधन से VC के जरिए जुड़े CM

जयपुर में बुधवार को विकसित भारत संकल्प सभा के साथ सेवा और संकल्प का बड़ा कार्यक्रम देखने को मिला। मानसरोवर स्थित मेला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल हुए और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से जुड़े।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया। जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे और प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी यह यात्रा सेवा, समर्पण और सुशासन को समर्पित रही है।

 

 

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मशाल जलाकर सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया और खुद भी यात्रा में शामिल हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री मानसरोवर स्थित सिटी पार्क पहुंचे l

जहां उन्होंने अटल काव्य स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मौजूद जनसमूह को विकसित भारत के निर्माण की शपथ भी दिलाई।

इस दौरान मंच और कार्यक्रम स्थल पर देश और प्रदेश के विकास को लेकर संकल्प का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद घनश्याम तिवाड़ी, विधायक, पार्टी के प्रदेश महामंत्री, जयपुर नगर निगम के महापौर और उप महापौर समेत कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।वहीं लोक कलाकार गुलाबो सपेरा, पूर्व सैनिक, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

खास बात ये रही कि जयपुर के साथ-साथ राजस्थान के सभी जिलों से भी स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और आमजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।

कुल मिलाकर विकसित भारत संकल्प सभा के जरिए सेवा, सुशासन और विकसित भारत के निर्माण का संदेश दिया गया, वहीं सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से इसी संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की पहल की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here