रूस से डीजल खरीदेंगे ट्रम्प !

Date:

डीजल मंगाने की तैयारी

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर सख्ती दिखाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अब खुद रूस से डीजल खरीदने जा रहे हैं |

डोनाल्ड ट्रम्प का ऐलान

जिस रूस पर यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिका ने कड़े प्रतिबंध लगाए थे, उसी रूस से अब लाखों टन डीजल मंगाने की तैयारी कर रहे है अमेरिकी राष्ट्रपति , ट्रम्प ने शुक्रवार को ऐलान किया कि रूस अमेरिका को लाखों टन डीजल की आपूर्ति करेगा। इसके लिए रूसी डीजल पर लगी पाबंदियों में 7 अप्रैल 2027 तक ढील दी गई है।

डीज़ल कीमत को रोकने का प्रयास

दरअसल, ईरान युद्ध के बाद स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज में प्रॉब्लम आने से अमेरिका में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। डीजल की कीमत करीब 3 डॉलर 70 सेंट से बढ़कर 6 डॉलर 28 सेंट प्रति गैलन तक पहुंचने का दावा किया गया है।

बढ़ती महंगाई के बीच ट्रम्प प्रशासन पर दबाव है, क्योंकि 3 नवंबर को अमेरिका में मध्यावधि चुनाव होने हैं और रिपब्लिकन पार्टी को संसद में अपना बहुमत खोने का खतरा है।

यूक्रेन ने की आलोचना

वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस फैसले की आलोचना करते हुए इसे कमजोर कदम बताया। उनका कहना है कि इससे रूस को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध जारी रखने के लिए आर्थिक मदद मिलेगी।

खास बात यह है कि रूस पर 2022 में यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका ने कई प्रतिबंध लगाए थे। अब सवाल है—क्या रूस से डीजल खरीदने का फैसला अमेरिकी जनता को राहत देगा, या इससे मॉस्को को फायदा होगा?

Also Read The Following

‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का भव्य आयोजन

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

ट्रेंडिंग

संबंधित लेख
संबंधित

राष्ट्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन

12 योजनाओं में देश में प्रथम स्थान  प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

जयपुर में आयोजित हुई ‘साइक्लोथॉन फॉर ऑल’

सतत जीवनशैली एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश ‘साइक्लोथॉन फॉर...

MGUMST में ग्लोबल एआई एंड डिजिटल हेल्थ समिट

चिकित्सा क्षेत्र में टेक्नोलॉजी बढ़ा रही सुविधा जयपुर- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी

स्‍पीकर देवनानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी जयपुर...