जयपुर में मौसमी बीमारियों के खिलाफ अभियान

Date:

जयपुर में कई इलाकों में एंटी-लार्वा सर्वे और फॉगिंग

  • मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए
  • शांति नगर क्षेत्र में एंटी लार्वा गतिविधियां आयोजित
  • कुमावत कॉलोनी सहित वार्ड 93 के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वे,
  • मलेरिया स्लाइड निर्माण एवं फॉगिंग की गई

    मलेरिया की जांच के लिए रक्त स्लाइड

जयपुर – मौसमी बीमारियों एवं मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के निर्देशन तथा उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य), जयपुर प्रथम डॉ. मनु शेखावत एवं डॉ. विनोद शर्मा के मार्गदर्शन में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शांति नगर के अधीन वार्ड 93 में विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं।

इस दौरान शांति नगर स्वास्थ्य टीम द्वारा कुमावत कॉलोनी में एंटी लार्वा सर्वे किया गया तथा मलेरिया की जांच के लिए रक्त स्लाइड बनाई गई। साथ ही कुमावत कॉलोनी, गणेश नगर एवं गायत्री नगर क्षेत्रों में एएनएम एवं आशा सहयोगिनियों द्वारा एंटी लार्वा गतिविधियां संचालित की गईं। मच्छरों के प्रजनन को रोकने के उद्देश्य से संबंधित क्षेत्रों में फॉगिंग भी करवाई गई।

वार्ड 93 में फॉगिंग भी करवाई

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई कि घरों एवं आसपास पानी जमा न होने दें, पानी की टंकियों और बर्तनों को ढककर रखें तथा कूलर, गमलों एवं अन्य जल पात्रों की नियमित सफाई करें। बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच एवं उपचार अवश्य करवाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

ट्रेंडिंग

संबंधित लेख
संबंधित

राष्ट्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन

12 योजनाओं में देश में प्रथम स्थान  प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

जयपुर में आयोजित हुई ‘साइक्लोथॉन फॉर ऑल’

सतत जीवनशैली एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश ‘साइक्लोथॉन फॉर...

MGUMST में ग्लोबल एआई एंड डिजिटल हेल्थ समिट

चिकित्सा क्षेत्र में टेक्नोलॉजी बढ़ा रही सुविधा जयपुर- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी

स्‍पीकर देवनानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी जयपुर...