राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी

Date:

स्‍पीकर देवनानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी

जयपुर – राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।

देवनानी ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और दृढ़ नेतृत्व से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और राष्ट्रीय एकता का अनुपम उदाहरण है ।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि भारत की विविधता ही हमारी शक्ति है। विभिन्न भाषा, संस्कृति, परंपराओं और विचारों के बावजूद हम सभी एक राष्ट्र के रूप में एक सूत्र में बंधे हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। आपसी सद्भाव, सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हुए विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। श्री देवनानी ने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय एकता,अखंडता और देश की प्रगति के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लें।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

ट्रेंडिंग

संबंधित लेख
संबंधित

राष्ट्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन

12 योजनाओं में देश में प्रथम स्थान  प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

जयपुर में आयोजित हुई ‘साइक्लोथॉन फॉर ऑल’

सतत जीवनशैली एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश ‘साइक्लोथॉन फॉर...

MGUMST में ग्लोबल एआई एंड डिजिटल हेल्थ समिट

चिकित्सा क्षेत्र में टेक्नोलॉजी बढ़ा रही सुविधा जयपुर- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

प्रधानमंत्री ने बनासकांठा से किसानों को दी पीएम सम्मान निधि

देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों को दी...