DPL को ‘इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में मिला स्थान, ‘Largest Doctor Cricket Tournament’ के खिताब से सम्मानित
जयपुर – डॉक्टरों के बीच खेल भावना, आपसी समन्वय और स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों को खेल के माध्यम से जोड़ने वाला DPL (डॉक्टर्स प्रीमियर लीग) लगातार 18 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान 700 से अधिक डॉक्टर क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। DPL की इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज एक विशेष समारोह आयोजित किया गया, जिसमें इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से DPL को ‘Largest Doctor Cricket Tournament’ के खिताब से सम्मानित किया गया।
समारोह में इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से नरविजय उपस्थित रहे और उन्होंने DPL को यह सम्मान प्रदान किया। DPL के चेयरमैन डॉ. शिवराज सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता ने पिछले 18 वर्षों से निरंतर आयोजन के माध्यम से डॉक्टरों के बीच खेल संस्कृति को प्रोत्साहित किया है। वहीं, महिला DPL की चेयरमैन एव डॉ. रिम्मी शेखावत महिला डॉक्टरों की खेल भागीदारी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
इस अवसर पर डॉ. युवराज सिंह, डॉ. अरुण सोनी, डॉ. अमित वाल्या, डॉ. राजीव वशिष्ठ, डॉ. संजय पाहवा, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. शाहिद, डॉ. विकास झारवाल, डॉ. चांदनी शेखावत सहित अन्य गणमान्य चिकित्सक उपस्थित रहे।
DPL को मिला यह सम्मान प्रतियोगिता की निरंतरता, व्यापक भागीदारी और डॉक्टरों के बीच खेल भावना को बढ़ावा देने के प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह आयोजन चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों को खेल के माध्यम से एक मंच पर लाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी अहम भूमिका निभा रहा है।




