जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर दी शुभकामनाएं!
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें जनसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण करने पर बधाई दी।
इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थान के विकास में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान आधारभूत संरचना, निवेश और जल प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार 2047 तक विकसित राजस्थान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर काम कर रही है।
प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में विकसित राजस्थान का संकल्प आगे बढ़ेगा?


