द्वारका अपार्टमेंट्स में सजेगा डांडिया दरबार

Date:

द्वारका अपार्टमेंट्स डांडिया नाइट में शॉपिंग और फूड स्टॉल्स होंगे मुख्य आकर्षण

  • 18 अक्टूबर को जी-ब्लॉक के सामने होगा गरबा
  • डांडिया और संगीत का महासंगम
  • दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक निवासी उठा सकेंगे लजीज व्यंजनों और खरीदारी का आनंद
द्वारका अपार्टमेंट्स में डांडिया उत्सव

त्योहारों के इस पावन सीजन में राजधानी जयपुर में मानसरोवर के द्वारका अपार्टमेंट्स में डांडिया उत्सव का एक अनोखा रंग देखने को मिलने वाला है। द्वारका परिसर में 18 अक्टूबर 2026 को भव्य ‘डांडिया नाइट 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। द्वारका अपार्टमेंट्स में जी-ब्लॉक के सामने आयोजित होने वाले इस उत्सव को लेकर निवासियों में भारी उत्साह है। इस बार डांडिया नाइट सिर्फ डांस और संगीत तक ही सीमित नहीं होगी, बल्कि यहाँ लगने वाले विभिन्न प्रकार के शॉपिंग और फूड स्टॉल्स इस शाम को और भी खुशनुमा बनाएंगे।

दोपहर 3 बजे से शुरू होगा त्योहार का मेला

आयोजकों के अनुसार, उत्सव की शुरुआत दोपहर 3:00 बजे से ही हो जाएगी, जो रात 11:00 बजे तक लगातार चलेगी। निवासियों को एक ही जगह बेहतरीन त्योहार की खरीदारी और स्वाद का बेजोड़ संगम देने के लिए व्यापक तैयारियाँ की गई हैं।

द्वारका अपार्टमेंट्स

शॉपिंग लवर्स के लिए खास इंतजाम

डांडिया नाइट में इस बार घरेलू और पारंपरिक सामानों की लंबी फेहरिस्त है। शॉपिंग स्टॉल्स पर निवासियों के लिए खास तौर पर:
• त्योहारी चीजें: उत्तम दर्जे के ड्राई फ्रूट्स, घर के पिसे मसाले और स्वादिष्ट चॉकलेट्स।
• फैशन और लाइफस्टाइल: ट्रेंडी ज्वेलरी, हाथ से बने क्रोशिया आइटम्स, डिजाइनर हेयर एक्सेसरीज़, स्टैब्लिश बैग्स और खूबसूरत कपड़े।
• होम डेकोर: खुशबूदार कैंडल्स, होम यूटिलिटी प्रोडक्ट्स और प्रीमियम बेडशीट्स।

चटपटे चाट से लेकर भोजपुरी खाने का तड़का

फूड कोर्ट को बेहद खास बनाया गया है, जहाँ हर उम्र के लोगों के स्वाद का ध्यान रखा गया है। खाने के शौकीनों के लिए:
• मुख्य व्यंजन: गरमा-गरम नॉर्थ इंडियन फूड और युवाओं का पसंदीदा इटैलियन फूड।
• देसी स्वाद: तीखा और चटकानेदार चाट कॉर्नर और पहली बार विशेष आकर्षण के रूप में पारंपरिक भोजपुरी फूड का स्टॉल।
• डेजर्ट: मीठे के शौकीनों के लिए ठंडी-ठंडी आइसक्रीम और बेकरी लवर्स के लिए फ्रेश केक और ब्राउनीज़।

द्वारका अपार्टमेंट्स

निवासियों से जुटने की अपील

आरडब्ल्यूए (RWA) और आयोजन समिति ने सभी निवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार, बच्चों और दोस्तों के साथ पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर इस डांडिया नाइट का हिस्सा बनें। रंग-बिरंगी रोशनी, डांडिया की खनक, सुरीले संगीत और लजीज खान-पान के साथ यह रात द्वारका अपार्टमेंट्स के इतिहास में एक यादगार अध्याय जोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

ट्रेंडिंग

संबंधित लेख
संबंधित

राष्ट्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन

12 योजनाओं में देश में प्रथम स्थान  प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

जयपुर में आयोजित हुई ‘साइक्लोथॉन फॉर ऑल’

सतत जीवनशैली एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश ‘साइक्लोथॉन फॉर...

MGUMST में ग्लोबल एआई एंड डिजिटल हेल्थ समिट

चिकित्सा क्षेत्र में टेक्नोलॉजी बढ़ा रही सुविधा जयपुर- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी

स्‍पीकर देवनानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी जयपुर...