अजमेर में 37वीं अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता

Date:

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

समर्पण की सराहना

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज अजमेर स्थित चंद्रवरदाई स्टेडियम में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, दिल्ली की ओर से आयोजित 37वीं अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में शिरकत कर युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं उन्होंने खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा, अनुशासन, टीम भावना और समर्पण की सराहना की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने हॉकी थामकर प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत की ।

खेलों से निखरती है प्रतिभा

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि हॉकी प्रतियोगिता में आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। टूर्नामेंट को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ियों की प्रतिभा सामने आती है और उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया के माध्यम से खेलों को काफी बढ़ावा दिया है। राज्य सरकार भी खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

दिया कुमारी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास होता है। ऐसी प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर प्रदान करती हैं।

इस अवसर पर अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनीता भदेल जी, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना जी, विद्या भारती मंत्री सुरेंद्र अरोड़ा जी, विद्या भारती जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जी, पर्यवेक्षक कैलाश धननगर जी, नवीन जी झा, प्रेम शंकर जी, सत्यनारायण जी, संजय शर्मा जी,राजेंद्र सिंह जी, बालक-बालिकाएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

ट्रेंडिंग

संबंधित लेख
संबंधित

राष्ट्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन

12 योजनाओं में देश में प्रथम स्थान  प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

जयपुर में आयोजित हुई ‘साइक्लोथॉन फॉर ऑल’

सतत जीवनशैली एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश ‘साइक्लोथॉन फॉर...

MGUMST में ग्लोबल एआई एंड डिजिटल हेल्थ समिट

चिकित्सा क्षेत्र में टेक्नोलॉजी बढ़ा रही सुविधा जयपुर- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी

स्‍पीकर देवनानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी जयपुर...