MGUMST में ग्लोबल एआई एंड डिजिटल हेल्थ समिट

Date:

चिकित्सा क्षेत्र में टेक्नोलॉजी बढ़ा रही सुविधा

जयपुर- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, प्रभावी और तकनीक-सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आने वाले समय में स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीक का उपयोग और अधिक व्यापक होगा। यह बात मुख्य अतिथि कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (MGUMST), जयपुर के आर.एल. स्वर्णकार ऑडिटोरियम में आयोजित टेलीमेडिसिन सोसाइटी ऑफ इंडिया (TSI) की 22वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस एवं ग्लोबल एआई एंड डिजिटल हेल्थ समिट 2026 के उद्घाटन सत्र में कही। उन्होंने कहा कि आभा आईडी, ई संजीवनी के माध्यम से रोगियों को राहत मिल रही है।

MGUMST में ग्लोबल एआई एंड डिजिटल हेल्थ समिट

तीन दिवसीय इस सम्मेलन का आयोजन TSI राजस्थान स्टेट चैप्टर द्वारा MGUMST के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें देशभर से 300 से अधिक चिकित्सक, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, एआई एवं टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ, टेक्नोक्रेट्स, शोधकर्ता और शिक्षाविद भाग ले रहे हैं।

डॉ. अचल गुलाटी

विशिष्ट अतिथि डॉ. अचल गुलाटी ने कहा कि उभरती हुई तकनीकों की वास्तविक उपयोगिता तभी है, जब उनका क्लिनिकल विशेषज्ञता के साथ सार्थक और जिम्मेदार तरीके से समन्वय किया जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक की भूमिका बढ़ेगी, लेकिन रोगी, चिकित्सकीय निर्णय क्षमता और मानवीय संवेदनाएं हमेशा स्वास्थ्य सेवा के केंद्र में रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तकनीक चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए एक सक्षम माध्यम के रूप में कार्य करे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, कार्यक्षमता और गुणवत्ता में सुधार हो, लेकिन मानवीय पक्ष प्रभावित न हो।

टेलीमेडिसिन महत्वपूर्ण भूमिका

टीएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील श्रॉफ ने कहा कि टेलीमेडिसिन और डिजिटल तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की लागत और मरीजों के आने-जाने में लगने वाले समय को कम किया जा सकता है। दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में टेलीमेडिसिन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि तकनीक के माध्यम से देश के हर शहर, कस्बे और गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए।

मुख्य अतिथि कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़

नेशनल हेल्थ मिशन की एडिशनल मेडिकल डायरेक्टर डी.टी. शुभमंगला ने सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, डेटा सिस्टम एवं रजिस्ट्रियों को बेहतर बनाने, स्वास्थ्य कार्यक्रमों के विस्तार तथा जागरूकता एवं सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में तकनीक की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और लाभार्थियों के लिए सेवाओं की सुगमता बढ़ रही है।

वर्चुअल हॉस्पिटल पर भी चर्चा

सम्मेलन में प्रेडिक्टिव हेल्थकेयर, डेटा एनालिसिस और क्लिनिकल डिसीजन सपोर्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते उपयोग पर विशेषज्ञों ने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि एआई का उद्देश्य चिकित्सकों की सहायता करना होना चाहिए, न कि मानव चिकित्सकीय भूमिका का स्थान लेना, क्योंकि मरीजों की देखभाल में संवेदनशीलता, मानवीय भावनाएं और चिकित्सकीय निर्णय क्षमता का महत्व हमेशा बना रहेगा। सम्मेलन में ई-संजीवनी, टेलीमेडिसिन, डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म और वर्चुअल हॉस्पिटल की अवधारणा पर भी चर्चा हुई।

अभिषेक जादौन, आयोजन सचिव

इस अवसर पर महात्मा गांधी अस्पताल की टेलीमेडिसिन सेवाओं की जानकारी भी दी गई, जिसके माध्यम से राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के मरीजों के लिए प्रतिदिन 500 से अधिक प्रिस्क्रिप्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

सम्मेलन का नेतृत्व डॉ. धनंजय के. मंगल, ऑर्गनाइजिंग चेयरपर्सन एवं प्रेसिडेंट, TSI राजस्थान स्टेट चैप्टर तथा डॉ. अभिषेक जादौन, ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी एवं मानद सचिव, TSI राजस्थान स्टेट चैप्टर कर रहे हैं। सम्मेलन में इंटरैक्टिव सत्रों, विशेष कार्यशालाओं, एआई एवं डिजिटल हेल्थ स्टार्टअप राउंड टेबल तथा अकादमिक-इंडस्ट्री चर्चाओं के माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार और ज्ञान के आदान-प्रदान पर जोर दिया जा रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम में टेलीमेडिसिन सोसाइटी ऑफ इंडिया की वार्षिक रिपोर्ट का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर डॉ. मनोज लखोटिया, डॉ. उमा नागिया, डॉ. उमाशंकर, केदार नेगी सहित अनेक चिकित्सक, स्वास्थ्य विशेषज्ञ एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

ट्रेंडिंग

संबंधित लेख
संबंधित

राष्ट्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन

12 योजनाओं में देश में प्रथम स्थान  प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

जयपुर में आयोजित हुई ‘साइक्लोथॉन फॉर ऑल’

सतत जीवनशैली एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश ‘साइक्लोथॉन फॉर...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी

स्‍पीकर देवनानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी जयपुर...

प्रधानमंत्री ने बनासकांठा से किसानों को दी पीएम सम्मान निधि

देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों को दी...