पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर दौरा
पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने सांभरलेक उपखण्ड व कालवाड़ का दौरा किया
अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की और शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश

आवश्यक व्यवस्थाएं के निर्देश
जयपुर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक एवं जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने सांभरलेक एवं कालवाड़ का दौरा कर चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उपखण्ड कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर निर्वाचन तैयारियों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
तैयारियों पर की चर्चा
आज ली गयी बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं, संवेदनशील मतदान केन्द्रों की स्थिति तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित तैयारियों पर चर्चा की । जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने तथा चुनाव प्रक्रिया के दौरान सतर्कता एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में उपखण्ड अधिकारी सांभरलेक ऋषिराज कपिल, उपखण्ड अधिकारी जयपुर खुशबू शर्मा,एसीएम अभिषेक कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुकेश कुमार जोशी, विकास अधिकारी रश्मि मीना, तहसीलदार पवन कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Also Read The Following


