अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा

Date:

राजस्थान स्थानीय निकाय चुनावों में शानदार प्रदर्शन

  • राजस्थान से त्रिपुरा तक चुनावी जीत
  • आंकड़े गिनाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • निकाय चुनावों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया
  • राजस्थान में बीजेपी ने 90 प्रतिशत नगर निगमों
  • 65 प्रतिशत नगरपालिकाओं में जीत

राजस्थान से त्रिपुरा तक चुनावी जीत के आंकड़े गिनाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अमित शाह ने दावा किया कि राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है और आम आदमी पार्टी को भी कई वार्डों में हार का सामना करना पड़ा है।

बीजेपी का शानदार प्रदर्शन

दरअसल, मंगलवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान अमित शाह ने कहा कि राजस्थान में बीजेपी ने 90 प्रतिशत नगर निगमों, 66 chhiyasath प्रतिशत नगर परिषदों और 65 प्रतिशत नगरपालिकाओं में जीत हासिल की है। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान के 85 प्रतिशत से ज्यादा वार्डों में आम आदमी पार्टी की जमानत जब्त हुई है। इन नतीजों को उन्होंने राहुल गांधी के लिए सबक बताया।वहीं, त्रिपुरा की ग्राम समिति के चुनावों का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि वहां NDA ने करीब 4 हजार सीटें जीती हैं। उनके मुताबिक, गठबंधन को 77.5 प्रतिशत वोट मिले, जबकि कांग्रेस 4,600 सीटों में से केवल 14 सीटें ही जीत सकी।

अमित शाह के इन बयानों के जरिए बीजेपी ने स्थानीय निकाय चुनावों में अपने प्रदर्शन को विपक्ष के खिलाफ राजनीतिक संदेश के तौर पर पेश किया है। अब देखना होगा कि अमित शाह के इस हमले पर कांग्रेस और राहुल गांधी की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। रिपोर्ट के मुताबिक, शाह की यह टिप्पणी गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी के प्रदर्शन के बाद आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

ट्रेंडिंग

संबंधित लेख
संबंधित

राष्ट्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन

12 योजनाओं में देश में प्रथम स्थान  प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

जयपुर में आयोजित हुई ‘साइक्लोथॉन फॉर ऑल’

सतत जीवनशैली एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश ‘साइक्लोथॉन फॉर...

MGUMST में ग्लोबल एआई एंड डिजिटल हेल्थ समिट

चिकित्सा क्षेत्र में टेक्नोलॉजी बढ़ा रही सुविधा जयपुर- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी

स्‍पीकर देवनानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी जयपुर...