जीरो नंबर FIR दर्ज करना विधि सम्मत नहीं
जयपुर- पुलिस कमिश्नरेट में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन खत्म हो गया है. जयपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा है कि मामले में सहमति बन गई है। बता दें कि कांग्रेस नेताओं की मांग के अनुसार ड्राफ्ट तैयार हुआ. पुलिस ने जीरो FIR दर्ज करने से इनकार कर दिया. लेकिन इनकार के आधार को लिखित में कांग्रेस को दिया.
पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल पत्रकारों से मुखातिब हुए. उन्होंने कहा कि जीरो नंबर FIR दर्ज करना विधि सम्मत नहीं था. हमने दिल्ली पुलिस से इस संदर्भ में बात की थी. दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में प्रकरण में शिकायत दर्ज है l कांग्रेस इस आधार पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी. 3 दिन से चल रहा गतिरोध अब खत्म हो गया l
PCC चीफ डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष जूली कार से रवाना हो गए हैं. नेता प्रतिपक्ष जूली खुद कार चला कर रवाना हुए. पुलिस कमिश्नरेट परिसर से सभी कांग्रेस नेता भी रवाना हो गए हैं.
रितु बराला पर कथित हमले के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता सोमवार रात से जयपुर पुलिस आयुक्त कार्यालय में धरने पर बैठे थे।


