विजयादशमी पर नवीन शिखर कलश की स्थापना

Date:

दिया कुमारी ने श्री रामचंद्र जी मंदिर में किए दर्शन

जयपुर – उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विजयादशमी के पावन अवसर पर जयपुर के चांदपोल बाजार स्थित ठिकाना मंदिर श्री रामचंद्र जी में दर्शन कर प्रभु श्रीराम एवं माता जानकी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की और मंदिर में नवीन शिखर कलश की स्थापना की।

पूजा-अर्चना के पश्चात उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रभु श्रीराम एवं माता जानकी से प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनाए रखने की मंगलकामना की।

दिया कुमारी ने कामना की कि भगवान श्रीराम और माता जानकी की कृपा से राजस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे तथा प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। इस पावन अवसर पर मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ प्रदेश की खुशहाली की कामना की गई।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

ट्रेंडिंग

संबंधित लेख
संबंधित

राष्ट्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन

12 योजनाओं में देश में प्रथम स्थान  प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

जयपुर में आयोजित हुई ‘साइक्लोथॉन फॉर ऑल’

सतत जीवनशैली एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश ‘साइक्लोथॉन फॉर...

MGUMST में ग्लोबल एआई एंड डिजिटल हेल्थ समिट

चिकित्सा क्षेत्र में टेक्नोलॉजी बढ़ा रही सुविधा जयपुर- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी

स्‍पीकर देवनानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी जयपुर...