बीमारियों की रोकथाम एवं आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा
जयपुर – जिले में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम एवं आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से चिकित्सा विभाग एवं नगर निगम के समन्वय से विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग कराई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के निर्देशन एवं उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य), जयपुर प्रथम डॉ. मनु शेखावत के मार्गदर्शन में किशनपोल, हवामहल-आमेर, आदर्श नगर, सिविल लाइंस, विद्याधर नगर, मुरलीपुरा, वैशाली नगर एवं झोटवाड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में मच्छरों के नियंत्रण के लिए फॉगिंग गतिविधियां संचालित की गईं।
इस पहल का उद्देश्य मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करना तथा डेंगू, मलेरिया सहित अन्य मच्छरजनित बीमारियों के प्रसार की आशंका को कम करना है।
सीएमएचओ डॉ. रवि शेखावत ने आमजन से की अपील
डॉ. शेखावत ने आमजन से अपील की कि घरों एवं आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर और पानी की टंकियों की नियमित सफाई करें तथा मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाएं। बुखार आने पर नजदीकी राजकीय स्वास्थ्य संस्थान में जांच करवाकर समय पर उपचार लें।



