पिंक सिटी प्रेस क्लब के 35वें स्थापना दिवस पर पत्रकारों का सम्मान

Date:

उप मुख्यमंत्री ने की मीडिया की भूमिका की सराहना

 

जयपुर – उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग, हर व्यक्ति और हर क्षेत्र के हित में फैसले लेकर प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रही है। सरकार के अच्छे कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनहित में शत-प्रतिशत प्रयास कर रही है और मीडिया द्वारा सरकार के कार्यों को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जनता के सामने लाना सराहनीय है। तथ्यात्मक और रियल टाइम समाचारों को आमजन तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका है।

उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी पहलों और नवाचारों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार होना चाहिए, ताकि आमजन को इनकी जानकारी मिल सके। इसके लिए मीडिया का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार मीडिया के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आती हैं, जिनके आधार पर सरकार संबंधित मामलों की जांच करती है।

कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब के संस्थापक श्री प्रवीण चंद्र छाबड़ा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड एवं बेस्ट प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अवार्ड-2026 प्रदान किए गए। समारोह में पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार एल.एल. शर्मा, प्रेम शर्मा, शिवदयाल मिश्रा, राजेश पारीक, निखिल सिंह , मिथलेश जैमिनि और सुधांशु माथुर सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया

कार्यक्रम में सिविल लाइंस विधायक श्री गोपाल शर्मा जी, पिंक सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री मुकेश मीणा जी, महासचिव श्री राजकुमार शर्मा जी, क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

ट्रेंडिंग

संबंधित लेख
संबंधित

राष्ट्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन

12 योजनाओं में देश में प्रथम स्थान  प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

जयपुर में आयोजित हुई ‘साइक्लोथॉन फॉर ऑल’

सतत जीवनशैली एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश ‘साइक्लोथॉन फॉर...

MGUMST में ग्लोबल एआई एंड डिजिटल हेल्थ समिट

चिकित्सा क्षेत्र में टेक्नोलॉजी बढ़ा रही सुविधा जयपुर- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी

स्‍पीकर देवनानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी जयपुर...