जयपुर में सजा ‘डांडिया महारास 2026’

Date:

चार दिन तक गरबा और डांडिया की धूम

‘डांडिया महारास 2026’ का आगाज

जयपुर – गुलाबी नगरी जयपुर में नवरात्रि के उत्सवी माहौल को एक बार फिर खास बनाने के लिए ‘डांडिया महारास 2026’ का आगाज हुआ । यह भव्य आयोजन 16 से 19 अक्टूबर तक जानकी पैराडाइज, गांधी पथ, वैशाली नगर, जयपुर में हो रहा है l आयोजन में शहरवासियों को डांडिया, गरबा, संगीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। ‘डांडिया महारास 2026’ के रंगारंग कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलित कर किया गया l
कार्यक्रम के डायरेक्टर एवं फाउंडर पवन टांक में माता की आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की l

संचार जगत के सीएमडी आशु सिंह लाछडी

पहले दिन ‘डांडिया महारास 2026’ के मुख्य अतिथि रविंद्र प्रताप सिंह (अनंता ग्रुप व क्रेडाई के अध्यक्ष ) विशिष्ट अतिथि संचार जगत के सीएमडी आशु सिंह लाछडी ,होटल सफारी ग्रुप से पवन गोयल और शकुन ग्रुप के जे डी माहेश्वरी रहे l

रविंद्र प्रताप सिंह (अनंता ग्रुप व क्रेडाई के अध्यक्ष ) संचार जगत के सीएमडी आशु सिंह लाछडी ,होटल सफारी ग्रुप से पवन गोयल और शकुन ग्रुप के जे डी माहेश्वरी

आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष भी कार्यक्रम में पारंपरिक परिधान, गुजराती संस्कृति और उत्सवी माहौल का विशेष आकर्षण रहेगा। कार्यक्रम में डांस प्रतियोगिताएं, बेस्ट कपल, बेस्ट कॉस्ट्यूम, बेस्ट डांसर और डांडिया किंग- क्वीन जैसे पुरस्कारों के साथ सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस, डीजे म्यूजिक, फूड स्टॉल्स, फेस्टिव डेकोर और लकी ड्रॉ जैसी गतिविधियां भी शामिल रहेंगी। प्रतिभागियों के लिए आकर्षक उपहार और हैम्पर्स की व्यवस्था भी की गई है।

200 रुपए से एंट्री टिकट

कार्यक्रम के लिए सामान्य एंट्री टिकट 200 रुपए प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। वहीं, सिंगल बॉय के लिए टिकट 350 रुपए प्रतिदिन और वीआईपी एंट्री के लिए 400 रुपए प्रति व्यक्ति रखे गए हैं। टिकटों की बुकिंग District और BookMyShow के माध्यम से की जा सकती है। इसके अलावा, जानकी पैराडाइज स्थित टिकट काउंटर पर ऑफलाइन टिकट भी उपलब्ध है ।

शहरवासियों को मिलेगा उत्सव का मौका

‘डांडिया महारास 2026’ के माध्यम से जयपुरवासियों को संगीत, नृत्य और पारंपरिक संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिल रहा है । आयोजन में विभिन्न प्रायोजकों और सहयोगी संस्थानों की भागीदारी भी रही ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

ट्रेंडिंग

संबंधित लेख
संबंधित

राष्ट्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन

12 योजनाओं में देश में प्रथम स्थान  प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

जयपुर में आयोजित हुई ‘साइक्लोथॉन फॉर ऑल’

सतत जीवनशैली एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश ‘साइक्लोथॉन फॉर...

MGUMST में ग्लोबल एआई एंड डिजिटल हेल्थ समिट

चिकित्सा क्षेत्र में टेक्नोलॉजी बढ़ा रही सुविधा जयपुर- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी

स्‍पीकर देवनानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी जयपुर...