कॉन्स्टिट्यूशन क्लब से CM भजनलाल शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

- सुरक्षा संभालेंगी 100 नई कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स
- जयपुर में महिला सुरक्षा को बड़ी सौगात
- 100 नवीन ‘कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स ‘ का शुभारंभ

जयपुर में महिला सुरक्षा को बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नवरात्र के पावन अवसर पर रविवार को नवीन 100 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स की महिला पुलिसकर्मियों और प्रदेशभर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ी महिला यूथ सीएलजी सदस्यों के साथ संवाद भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें प्रतिमाह निश्चित यात्रा भत्ता देने की घोषणा भी की।


इस दौरान गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, सांसद मंजू शर्मा, जयपुर नगर निगम के महापौर सुनील कोठारी, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा एवं बड़ी संख्या में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स के सदस्य उपस्थित रहे।





