राज्य निर्वाचन आयुक्त करेंगे प्रदेश का छह दिवसीय दौरा
राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रबंधन की समीक्षा तेज कर दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्रदेश के छह दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अलग-अलग जिलों में बैठकें करेंगे और मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 25 अक्टूबर को जारी आधिकारिक भ्रमण कार्यक्रम के मुताबिक, आयुक्त 26 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे जयपुर से रवाना होकर सीकर पहुंचेंगे। यहां बैठक और दौरे के बाद उनका रात्रि विश्राम झुंझुनूं में रहेगा। 27 अक्टूबर को झुंझुनूं में बैठक और निरीक्षण के बाद वे बीकानेर में रात्रि विश्राम करेंगे।इसके बाद 28 अक्टूबर को बीकानेर जिले में समीक्षा बैठक और दौरा होगा, जबकि रात्रि विश्राम जैसलमेर में निर्धारित है। 29 अक्टूबर को जैसलमेर और 30 अक्टूबर को जोधपुर जिले में बैठक और निरीक्षण का कार्यक्रम है।
इन दोनों दिनों में क्रमशः जोधपुर और नागौर में रात्रि विश्राम रहेगा।वहीं, 31 अक्टूबर को आयुक्त नागौर जिले में बैठक और दौरा करेंगे। इसके बाद डीडवाना-कुचामन होते हुए जयपुर लौटेंगे।अब इस दौरे के दौरान चुनावी तैयारियों की समीक्षा और मतदान केंद्रों के निरीक्षण पर विशेष नजर रहेगी।


