कांग्रेस की महारैली को लेकर राजस्थान में सियासी हलचल

Date:

1 नवंबर को कांग्रेस की महारैली दिग्गज नेता जुटे

कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर मंथन

दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की महारैली को लेकर राजस्थान में सियासी हलचल तेज हो गई है! जयपुर में कांग्रेस के दिग्गज नेता जुटे हैं, जहां रैली की तैयारियों और राजस्थान से कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर मंथन किया जा रहा है।

कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल

दरअसल, कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में अहम बैठक हो रही है। इसमें राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सचिन पायलट, अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की जानकारी है।

कांग्रेस की महारैली दिग्गज नेता जुटे

‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली

कांग्रेस ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली का ऐलान किया है। पार्टी का लक्ष्य देशभर से करीब 10 लाख लोगों को जुटाने का है। हरियाणा कांग्रेस को एक लाख लोगों की भागीदारी का लक्ष्य दिए जाने की खबरें भी सामने आई हैं। राजस्थान के लिए कितने लोगों का लक्ष्य तय होगा, इस पर सबकी नजर है।

‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली का ऐलान

रैली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस अपनी आवाज बुलंद करेगी। अब देखना होगा कि राजस्थान कांग्रेस दिल्ली में होने वाले इस शक्ति प्रदर्शन के लिए कितनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जुटा पाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

ट्रेंडिंग

संबंधित लेख
संबंधित

राष्ट्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन

12 योजनाओं में देश में प्रथम स्थान  प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

जयपुर में आयोजित हुई ‘साइक्लोथॉन फॉर ऑल’

सतत जीवनशैली एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश ‘साइक्लोथॉन फॉर...

MGUMST में ग्लोबल एआई एंड डिजिटल हेल्थ समिट

चिकित्सा क्षेत्र में टेक्नोलॉजी बढ़ा रही सुविधा जयपुर- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी

स्‍पीकर देवनानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी जयपुर...