राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल का कोटा में किया भव्य स्वागत

Date:

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन कोटा संभाग एवं इकाई अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा के तत्वावधान में कोटा पधारे अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल का स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री अम्बर अग्रवाल का भी सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

समाज का दुपट्टा एवं पुष्पगुच्छ भेंट

संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल एवं महामंत्री संजय गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिह्न, अग्रवाल समाज का दुपट्टा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

इस अवसर पर अग्रवाल समाज की विभिन्न गतिविधियों, सामाजिक सेवा कार्यों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समाज की एकता, संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति देने पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में समाजसेवी संदीप अग्रवाल चांदीवाला, पार्षद सुरेंद्र अग्रवाल, डॉ. राहुल मित्तल संभागीय उपाध्यक्ष, प्रमोद अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ललित किशोर मित्तल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री नवल किशोर गर्ग, मुकेश गुप्ता, भंवर लाल अग्रवाल, किरण अग्रवाल संभागीय महिला अध्यक्ष, आराधना अग्रवाल, रूपा अग्रवाल जिला महामंत्री, किरण अग्रवाल, शशि गोयल, भावना अग्रवाल, सतनारायण अग्रवाल, जिला महामंत्री नवीन मित्तल सहित समाज के अनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

ट्रेंडिंग

संबंधित लेख
संबंधित

राष्ट्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन

12 योजनाओं में देश में प्रथम स्थान  प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

जयपुर में आयोजित हुई ‘साइक्लोथॉन फॉर ऑल’

सतत जीवनशैली एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश ‘साइक्लोथॉन फॉर...

MGUMST में ग्लोबल एआई एंड डिजिटल हेल्थ समिट

चिकित्सा क्षेत्र में टेक्नोलॉजी बढ़ा रही सुविधा जयपुर- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी

स्‍पीकर देवनानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी जयपुर...