अलखपुरा स्टैंड के पास भीषण हादसा, एक की मौत, एक सीकर रेफर
लक्ष्मणगढ़-फतेहपुर नेशनल हाईवे पर अलखपुरा स्टैंड के पास मंगलवार सुबह हरियाणा नंबर की कार और रोडवेज बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। हाईवे पेट्रोलिंग के रेस्क्यू वाहन की मदद से कार सवारों को बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार, कार में कुल चार लोग सवार थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को हरसावा 108 एंबुलेंस की सहायता से राजकीय धानुका ट्रॉमा सेंटर, फतेहपुर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर अवस्था में एक अन्य घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य उपचाराधीन है।
Also Read The Following


