युवाओं (Gen-Z) के साथ गुंडागर्दी और बदतमीजी

Date:

देश के हालात बेहद गंभीर – अशोक गहलोत 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली रवाना होने से पूर्व जयपुर आवास पर प्रेस से बातचीत की

गहलोत ने सबसे पहले नवरात्र स्थापना की सभी प्रदेशवासियों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी ।
दूसरी ओर उन्होंने वर्तमान में देश के हालत का जिक्र करते हुए कहा की – देश के हालात बेहद गंभीर होते जा रहे हैं। आप अंदाजा लगाइए कि इतिहास में पहली बार रविवार को सुप्रीम कोर्ट खुल रहा है, ताकि इस बात पर सुनवाई हो सके कि मेट्रो क्यों बंद की जा रही हैं और वकीलों को क्यों गिरफ्तार किया गया!

दिल्ली में जिस बेरहमी (Ruthlessly) से बैरिकेडिंग की गई है और देशभर से पहुंच रहे लोगों को रेलवे स्टेशनों से हिरासत में लेकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है, वह समझ से परे है। ये हमारे देशवासी हैं, कोई बाहरी नहीं। सरकार खुद दिल्ली में अराजकता और आतंक फैला रही है। नेताओं को पकड़ा जा रहा है; स्थिति ऐसी हो गई है जैसे देश में कोई ‘क्रैकडाउन’ (Crackdown) या ‘क्लैंपडाउन’ (Clampdown) चल रहा हो।

कपिल सिब्बल जैसे वकील कह रहे हैं कि हम तो कोर्टों के अंदर जाते -जाते थक गए हमारी सुनवाई नहीं हो रही। देश को कैसे बचाएंगे? डेमोक्रेसी खतरे के अंदर है, देश किस दिशा में जा रहा है मैं बोलता हूं, आज मैं उनको सुन रहा था।
दुष्यंत दवे थे, उन्होंने वकालत छोड़ दी, और लगातार आरोप लगाते जा रहे हैं कि ज्यूडिशियरी में क्या स्थिति बन गई है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे साहब के साथ जो अनुचित व्यवहार हो रहा है, वह देश में पहली बार हो रहा है। लोकतंत्र की बुनियाद ही असहमति का सम्मान करना है। बिना विपक्ष के, सत्ता पक्ष का क्या मतलब है?

LOKMAT RAJASTHAN

इन्हीं हालातों के खिलाफ युवा (Gen-Z) और आम लोग हर राज्य से दिल्ली पहुंच रहे हैं। सरकार ने ट्रेनें, बसें और मेट्रो बंद कर दीं, फिर भी लोग जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं। अगर सरकार का लोकतंत्र में विश्वास होता, तो वह विपक्ष को बुलाकर संवाद (Dialogue) करती। राहुल गांधी जी डेढ़-दो साल से कह रहे हैं कि ‘वोट चोरी’ हो रही है और SIR गलत है। बंगाल में 93% लोगों की शिकायत सही पाई गई कि उनके वोट गलत काटे गए।
राहुल जी और प्रियंका जी के साथ पुलिस घसीटकर जो बदसलूकी कर सकती है, तो आम कार्यकर्ताओं का क्या हाल हो रहा होगा!

प्रदर्शन पर निंदा करते हुए कहा कि 150-200 दक्षिणपंथी लोग पुलिस की मौजूदगी और मिलीभगत में वहां प्रदर्शनकारियों और युवाओं (Gen-Z) के साथ गुंडागर्दी और बदतमीजी कर रहे हैं। फब्तियां कसी जा रही हैं ताकि लोग डरकर भाग जाएं। सरकार को तुरंत राहुल गांधी जी, खड़गे साहब, अखिलेश यादव जी और ‘इंडिया’ गठबंधन (INDIA Bloc) के नेताओं सहित युवाओं से बात करनी चाहिए। देश की स्थिति बहुत नाजुक है।

Also Read The Following

जयपुर का वैक्स म्यूजियम अब नए कलेवर में

नेपाल में फिर कुदरत का कहर !

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

ट्रेंडिंग

संबंधित लेख
संबंधित

राष्ट्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन

12 योजनाओं में देश में प्रथम स्थान  प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

जयपुर में आयोजित हुई ‘साइक्लोथॉन फॉर ऑल’

सतत जीवनशैली एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश ‘साइक्लोथॉन फॉर...

MGUMST में ग्लोबल एआई एंड डिजिटल हेल्थ समिट

चिकित्सा क्षेत्र में टेक्नोलॉजी बढ़ा रही सुविधा जयपुर- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी

स्‍पीकर देवनानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी जयपुर...