अजमीढ़ जी महाराज की जयंती पर भव्य आयोजन

Date:

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी हुई शोभायात्रा में शामिल

जयपुर-उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज जयपुर में स्वर्णकार समाज के आराध्य देव श्री अजमीढ़ जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर श्री अजमीढ़ जी महाराज का आशीर्वाद लिया तथा शोभायात्रा को रवाना किया।

इस पावन अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने श्री अजमीढ़ जी महाराज को नमन करते हुए समस्त स्वर्णकार समाज को जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

उन्होंने श्री अजमीढ़ जी महाराज के जीवन एवं आदर्शों को प्रेरणादायी बताते हुए धर्म, संस्कार, परिश्रम और समाजसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा एवं कलश यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था प्रकट की और इस पावन पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।

श्री अजमीढ़ जी महाराज की जयंती का यह आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और धार्मिक आस्था को मजबूत करने का संदेश देता है।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

ट्रेंडिंग

संबंधित लेख
संबंधित

राष्ट्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन

12 योजनाओं में देश में प्रथम स्थान  प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

जयपुर में आयोजित हुई ‘साइक्लोथॉन फॉर ऑल’

सतत जीवनशैली एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश ‘साइक्लोथॉन फॉर...

MGUMST में ग्लोबल एआई एंड डिजिटल हेल्थ समिट

चिकित्सा क्षेत्र में टेक्नोलॉजी बढ़ा रही सुविधा जयपुर- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी

स्‍पीकर देवनानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी जयपुर...