फिल्म ‘लव स्टोरी ऑफ अभिमन्यु’ में लीड रोल अभिनेता हैं विशाल मोहन
जयपुर- तीस अक्टूबर को रिलीज हो रही हिंदी फिल्म ‘लव स्टोरी ऑफ अभिमन्यु’ के प्रमोशन के सिलसिले में फिल्म के लीड रोल अभिनेता विशाल मोहन मंगलवार दोपहर महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी, जयपुर पहुंचे। आडिटोरियम में उन्होंने फिल्म से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर फैकल्टी और स्टूडेंट्स से बातचीत की और फिल्म के बारे में जानकारी साझा की।
स्टूडेंट्स से उन्होंने प्रेम की परिभाषा भी पूछी तो वहीं स्टूडेंट्स ने उनसे प्यार के सफर के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि फ़िल्म उनका प्यार है।

विशाल ने बताया कि फिल्म ‘लव स्टोरी ऑफ अभिमन्यु’ एक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें विशाल मोहन प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म में प्रगति तिवारी, अंकित भदाना, सुविंदर विक्की, मानसी रावत एवं कुलदीप सिंह रावत सहित अन्य कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन अंकित भदाना ने किया है, जबकि निर्माता संदीप तोमर हैं।
अभिनेता विशाल मोहन ने कहा कि इस साफ सुथरी पारिवारिक फिल्म की कहानी प्रेम, भावनाओं, संघर्ष और मानवीय रिश्तों के विभिन्न पहलुओं को सामने रखती है। फ़िल्म में वे मुस्लिम युवक की भूमिका में है।
विशाल ने बताया कि अभिनेता शब्दों और भावनाओं को किरदार में उतरता है।
उन्होंने फिटनेस को महत्वपूर्ण बताया और इसके लिए प्राकृतिक तरीको से ही नियंत्रण करने को जरूरी बताया।

महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर डॉ अचल गुलाटी, डॉ सुधीर सचदेव ने मुलाक़ात की।


