पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत
मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण सम्पन्न
पंचायती राज आम चुनाव-2026 के सफल आयोजन के लिए मतदान दलों के प्रथम चरण का प्रशिक्षण 12 एवं 13 अक्टूबर को दो पारियों में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया, ईवीएम की कार्यप्रणाली, आदर्श आचार संहिता एवं मतदान दलों के दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। सभी मतदान दलों के कार्मिकों से ईवीएम से मतदान प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में पंचायतीराज चुनावों को संपन्न कराने के लिए किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश प्रदान किए हैं।
कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका
इस दौरान सभी मतदान दलों के कार्मिकों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया गया कि पंचायती राज चुनाव में मतदान दल के कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मतदान कार्मिकों के समर्पण भाव के कारण ही स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण चुनाव करवाना संभव हो पाता है। पोलिंग बूथों पर मतदान कराने की महत्ती जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से नियमानुसार करना है।
प्रशिक्षण दो पारियों में आयोजित किया
प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर तृतीय देवयानी ने बताया कि 12 अक्टूबर को जयपुर शहर एवं जयपुर ग्रामीण में प्रथम एवं द्वितीय पारी में कुल 6,293 कार्मिकों को प्रशिक्षण हेतु बुलाया गया था, जिनमें से 5,712 कार्मिक उपस्थित रहे तथा 581 कार्मिक अनुपस्थित रहे। 12 अक्टूबर को प्रथम पारी में जयपुर शहर में कुल 1,908 कार्मिकों में से 1,675 तथा जयपुर ग्रामीण में 1,645 में से 1,533 कार्मिक उपस्थित रहे। द्वितीय पारी में जयपुर शहर के 1,108 कार्मिकों में से 970 तथा जयपुर ग्रामीण के 1,632 में से 1,534 कार्मिक उपस्थित रहे।
13 अक्टूबर को प्रथम पारी में जयपुर शहर में 1,811 कार्मिकों में से 1,636 तथा जयपुर ग्रामीण में 671 में से 633 कार्मिक उपस्थित रहे। द्वितीय पारी में जयपुर शहर में 910 कार्मिकों में से 812 तथा जयपुर ग्रामीण में 96 में से 93 कार्मिक उपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों दिनों में कुल 9,781 कार्मिकों को प्रशिक्षण हेतु बुलाया गया, जिनमें से 8,886 उपस्थित रहे तथा 895 अनुपस्थित रहे।


