हाईजैक अलर्ट के बाद फ्लाइट डायवर्ट

Date:

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद फ्लाइट डायवर्ट किए जाने की खबर

फ्लाइट AI-2030 को हाईजैक अलर्ट

फ्लाइट AI-2030 को हाईजैक अलर्ट के बाद जयपुर डायवर्ट

जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 को हाईजैक अलर्ट के बाद जयपुर डायवर्ट किए जाने की खबर है ।  रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार सुबह जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई । बताया जा रहा है कि विमान में हाईजैक की आशंका से जुड़ी सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं । विमान के लैंड करते ही सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी जांच के लिए विमान के अंदर पहुंचे।

AI-2030 फ्रैंकफर्ट से दिल्ली

अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर हाईजैक अलर्ट किस आधार पर जारी किया गया ? क्या विमान में कोई संदिग्ध गतिविधि सामने आई है, या यह किसी तरह की धमकी से जुड़ा मामला है ? फिलहाल, इन सवालों के जवाब का इंतजार है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों की जांच जारी है और किसी संदिग्ध गतिविधि या हाईजैक की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है । फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के मुताबिक, AI-2030 फ्रैंकफर्ट से दिल्ली के बीच संचालित होने वाली उड़ान है ।

हालांकि, आज की उड़ान के जयपुर डायवर्जन और इमरजेंसी लैंडिंग की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।फिलहाल, जयपुर से इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है।

 

आज का पूरा अखबार पढ़ें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

ट्रेंडिंग

संबंधित लेख
संबंधित

राष्ट्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन

12 योजनाओं में देश में प्रथम स्थान  प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

जयपुर में आयोजित हुई ‘साइक्लोथॉन फॉर ऑल’

सतत जीवनशैली एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश ‘साइक्लोथॉन फॉर...

MGUMST में ग्लोबल एआई एंड डिजिटल हेल्थ समिट

चिकित्सा क्षेत्र में टेक्नोलॉजी बढ़ा रही सुविधा जयपुर- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी

स्‍पीकर देवनानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी जयपुर...