टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले आरोपी कोटा से गिरफ्तार

Date:

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले आरोपी कोटा से गिरफ्तार !

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई में हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने राजस्थान के कोटा से तीन संदिग्ध शूटर्स को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें दो आरोपी हरियाणा और एक महाराष्ट्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

दरअसल, रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। हमलावरों ने करीब पांच राउंड गोलियां चलाईं और वारदात के बाद बाइक से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, हमले में इस्तेमाल की गई बाइक को आरोपी अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के बाहर छोड़कर भाग गए थे। बाइक बरामद कर उसके मालिक को भी हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई थी।

इस हमले में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की जानकारी है। वहीं, टाइगर श्रॉफ की सामने आई तस्वीरों में उनकी बांह और सीने पर पट्टियां दिखाई दीं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के मुताबिक, टाइगर को बारूद और कांच के टुकड़ों से चोटें आई हैं।

इस बीच, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।अब कोटा से तीन संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच में आगे क्या खुलासे होते हैं, इस पर नजर रहेगी। पुलिस हमले के पीछे की वजह और कथित गैंग कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

ट्रेंडिंग

संबंधित लेख
संबंधित

राष्ट्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन

12 योजनाओं में देश में प्रथम स्थान  प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

जयपुर में आयोजित हुई ‘साइक्लोथॉन फॉर ऑल’

सतत जीवनशैली एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश ‘साइक्लोथॉन फॉर...

MGUMST में ग्लोबल एआई एंड डिजिटल हेल्थ समिट

चिकित्सा क्षेत्र में टेक्नोलॉजी बढ़ा रही सुविधा जयपुर- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी

स्‍पीकर देवनानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी जयपुर...